A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत बेरथ मे जनसंपर्क

हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत बेरथ मे जनसंपर्क

IMG 20240925 WA0005 2

अगिआंव। आरवाईए कार्यकर्ताओ के द्वारा अगिआंव प्रखण्ड के बेरथ गांव में तीसरे दिन बुधवार को जिला सह सचिव अखिलेश कुमार के नेतृत्व मे हक दो वादा निभाओ अभियान चलाया गया।वहीं पंचायत सचिव बिनोद सिंह ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य हक़ दो वादा निभाओ, सभी गरीबों को दो लाख रुपए दो, आय प्रमाण पत्र, पांच डिसमिल जमीन तथा सभी गरीबों को पक्का मकान के सवाल पर आयोजित आगामी 30 सितम्बर को अगिआंव प्रखण्ड मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाना है।वहीं उन्होंने कहा कि ये सभी लोग दलित, आदिवासी तथा अति पिछड़ी जातियों से हीं आते हैं जिनके पक्षधर होने का नीतीश कुमार दंभ भरते हैं। सरकार की नीयत अगर साफ होती तो बिना किसी आवेदन के सूची के आधार पर पंचायत वाइज कैंपक लगाकर गरीबों को दो-दो लाख रुपए दे देते। लेकिन साम्प्रदायिक फासीवादी शक्तियों की गोद में बैठी नीतीश सरकार सिर्फ घोषणा करके चुप्पी साध ली है। इतना हीं नहीं सभी गरीबों को पांच डिसमिल जमीन देने का भी एलान किया गया था। ज़मीन, आवास देना तो दूर सर्वे तथा विकास के नाम पर सभी गरीबों के घरों को बुल्डोजर से बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ढाहा जा रहा है। इसीलिए आज जरूरत है कि सभी गरीब अपने हक और अधिकार को हासिल करने के लिए संगठित होकर वर्तमान सत्ता के सामने चुनौती पेश करे तथा सरकार को अपने वादा निभाने के लिए बाध्य कर दे। इस विशाल प्रदर्शन में हजारों हजार की संख्या में शामिल हों तथा हजारों आवेदन दिया जाये। एक भी गरीब का घर छुटना नहीं चाहिए।वहीं आरवाईए का सदस्य भी बनाया गया।इस दौरान 28 सितंबर को भगत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आरवाईए का आरा मे होने वाला विशाल जुलूस में सामिल होने के लिए नौजवानों से भी अपील किया गया।मौके पर मुकुंद सिंह, कामेश्वर प्रसाद, विजयमल रवानी, बिजेंद्र चौधरी इत्यादि लोग शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!