A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवम अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मियों के साथ विष्णुपद मंदिर एवम आस पास क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

पितृपक्ष_मेला_2024 के शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन के लिए, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों को मेला क्षेत्र का निरंतर निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में, आज दिनांक 26.09.2024 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के साथ विष्णुपद मंदिर, एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान, सभी सेक्टर में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के कर्तव्यों की जांच की गई। साथ ही विष्णुपद मंदिर में बेहतर भीड़ नियंत्रण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!