A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्कूल कालेज एवं शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान तथा आवागमन हेतु मार्गों में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल तैनात है। थाना मोबाइल, निर्भया मोबाइल, सीसीटीवी कंट्रोल मोबाइल निरंतर भ्रमण पर हैं। साथ ही स्कूल कॉलेज एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जाकर महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूली छात्राओं से वार्ता कर स्थिति जानी जा रही है, उनके सुरक्षा अधिकारों से सम्बन्धित प्रावधानों, गुड टच-बैड टच एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरुक किया जा रहा है।छतरपुर नगर में संचालित शैक्षणिक संस्थान के साथ-साथ जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत स्कूल, कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थानों में पुलिस भ्रमण पर है। मार्गो में थाना मोबाइल निरंतर भ्रमण पर है। स्कूल कॉलेज के आसपास तथा मार्ग में संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अनावश्यक खड़े या एकत्र पाए जाने वाले लोगों से बारीकी से पूछताछ की जा रही है एवं आइंदा से अनावश्यक खड़े या एकत्र पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!