A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीमनोरंजनलाइफस्टाइल

बेटी के बर्थडे पर स्कूली बच्चों को कराया नेवता भोज, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

IMG 20240930 104140श्रवण साहू,कुरूद। शासकीय नवीन प्राथमिक शाला गंगासागर बगौद में शनिवार को नेवता भोज का आयोजन किया गया। न्यू जेनरेशन ऑर्गनाइजेशन के संचालक रेखराम नेहा साहू ने अपने बेटी दाक्षी के जन्मदिन पर नेवता भोज का आयोजन किया। नेवता भोज में बच्चों को खीर, पूरी, सब्जी, चांवल दाल खिलाया गया। साथ ही केक काटकर बच्चों को गिफ्ट भी दिया। नेवता भोज शासन द्वारा लागू किया गया है, जिसमें ग्रामीणों, कर्मचारियों व अन्य लोगों द्वारा स्कूल में भोजन व्यवस्था कराई जाती है। नेवता भोज कराने पश्चात स्कूल परिसर में पाम, अमरूद, जामुन, सीताफल, नीम सहित फलदार-छायादार पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। इस दौरान सरपंच मीनाक्षी लीला राम, प्रधान पाठक शारदा दीवान, शिक्षक अभिलाषा कश्यप, नेतराम पटेल, साधना निषाद, रेखराम साहू, श्रवण कुमार साहू, विनोद सचदेव, रेखराम सारथी, शेषनारायण साहू, खिलेश्वरी साहू, नेहा साहू, पार्वती साहू, सोमेंद्र, भूपेंद्र, खिलेश्वर, प्रीतम, चोवाराम आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!