A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

️एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

सहारनपुर समाचार,,,,*

IMG 20240930 WA0187

*👉सहारनपुर समाचार,,,,*

*➡️थाना कुतुब‌शेर,थाना सरसावा,थाना तीतरो एवम थाना मण्डी प्रभारियों की बडी कार्रवाई*

*➡️थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम नकुड तिराहा चौकी प्रभारी सचिन पूनिया ने पकड़ा,गर्भवती महिला को चाकू मारने वाला*

*➡️थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम की तीन शातिर वारंटियों पर बड़ी कार्रवाई,गिरफ्तार*

*➡️इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा की एन्टीरोमियो टीम ने पकड़े दो मनचले युवक, महिलाओं लड़कियों पर कस रहे थे फब्तियां*

*➡️थाना तीतरों प्रभारी संजीव शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन कर ,किया शातिर वारंटी गिरफ्तार*

*➡️थाना मण्डी प्रभारी नेमचंद सिंह की पुलिस टीम ने भी पकड़ा एक शातिर वारंटी*

*➡️एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई*

*सहारनपुर*/
अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से अपराधियों की धड़ाधड़ गिरफ्तारिया कर जेल भेजने वाले  *थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम  *उपनिरीक्षक एवम नकुड तिराहा चौकी प्रभारी सचिन पूनिया,उपनिरीक्षक विपिन कुमार*  ‌ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए जान से मार डालने की नियत से एक गर्भवती महिला को चाकू मारकर घायल करने के बाद फरार हुए हमलावर शालू उर्फ शाहनवाज पुत्र अय्याज खान निवासी।मौहम्मद हाकमशाह,मछियारो वाली गली को मौहल्ला हाकमशाह मछियारो वाली गली से किया गिरफतार।यह युवक उक्त महिला को उसके घर में घुसकर चाकू मारकर फरार हो गया था,जिसे एक नाजायज चाकू के साथ सब इंस्पेक्टर सचिन पूनिया व विपिन कुमार ने पकड़ा।इसके अलावा  *थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार एवम चन्द्रपाल सिंह ने अपनी बड़ी पुलिस टीम के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए तीन‌ शातिर वारंटियों मेहन्दी उर्फ जुल्फाम पुत्र अलीशेर‌ निवासी गांव गदरहेडी,कृष्ण पुत्र नीटू निवासी ग्राम सलूनी एवम जितेन्द्र पुत्र यशपाल निवासी पिलखनी को किया गिरफतार।  *इंस्पेक्टर सरसावा नरेंद्र कुमार शर्मा* कहना है कि माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुए बार बार दी दबिशो के बाद ही इन‌ तीनो वारंटियों की गिरफ्तारी हुई।जबकि *इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा* के कुशल निर्देशन वाली एन्टीरोमियो टीम  सब इंस्पेक्टर रामबीर सिंह, सुभाष चन्द्र व महिला उपनिरीक्षक मनोरमा ने अपने सहयोगी दल महिला कांस्टेबल सरिता एवम वंदना के साथ गस्त के दौरान कस्बा सरसावा से दो मनचले युवको अंकित पुत्र प्रेमचंद निवासी ग्राम चौरीमण्डी थाना चिलकाना तथा अरविंद कुमार पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी गांव मीरपुर सीतापुर को किया गिरफतार।आपको बता दें,कि यह दोनो मनचले युवक कस्बा सरसावा में खड़े होकर आती जाती महिलाओं एवम लड़कियो पर फब्तियां कस रहे थे,जिनको  *इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा* की एन्टीरोमियो टीम ने छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।जबकि  *थाना तीतरो प्रभारी संजीव शर्मा* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने रोहन सिंह व चन्द्रपाल सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए बार बार दी गई दबिशो के बाद एक शातिर वारंटी रिजवान पुत्र स्व,शब्बीरा निवासी ग्राम झाडवन को किया गिरफतार।आपको बता दें,कि इस वारंटी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को अच्छी खासी मशक्कत का सामना करना पडा।इसके अलावा  *थाना मण्डी प्रभारी नेमचंद सिंह*  की पुलिस टीम उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार ने मय हमराही फोर्स के साथ दी गई दबिशो के बाद एक शातिर वारंटी साजिद कुरैशी पुत्र बहार अहमद निवासी कमेला कालोनी निकट शकूरी मस्जिद को‌ किया गिरफतार।

*✍️रिपोर्ट- एलिक सिंह *

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!