A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

वाराणसी: शिवपुर में BJP नेता के घर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी: शिवपुर में BJP नेता के घर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी: शिवपुर में BJP नेता के घर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

चन्दौली वाराणसी। शिवपुर थाना अंतर्गत शिवपुर इलाके में BJP नेता और राजर्षि मंडल के उपाध्यक्ष दीपक सिंह के घर रविवार को लाखों की चोरी की वारदात हुई है। दीपक सिंह अपने परिवार सहित लोहता में स्थित अपने पैतृक आवास पर भागवत कथा में शामिल होने गए थे। जब वे मंगलवार की सुबह वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है।

चोरों ने घर में घुसकर गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़ दिया और वहां से एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, कानों की बालियां, एक जोड़ी पायल, महंगे कपड़े, एटीएम कार्ड और एक इन्वर्टर बैटरी समेत करीब 2 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिएइस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस वारदात से स्थानीय निवासियों में डर और बेचैनी का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे चौकस रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!