वैश्य समाज की गांधी जयंती पर गाँधी सन्देश पद यात्रा निकली, हजारों की संख्या में लोगों ने यात्रा में साथ चले
वंदे भारत ! कानपुर नगर।
कानपुर की व्यापारिक भूमि पर वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग, वक्फ बोर्ड की समाप्ति एवं राष्ट्रीय सनातन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर वैश्य समाज की विशाल पद यात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता जी के नेतृत्व ने विशाल गांधी संदेश पदयात्रा घंटाघर स्थित भारत माता मंदिर से प्रारंभ हुई जिसमे हजारों की संख्या में व्यापारी और वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने भारी संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराई संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुमंत गुप्ता ने कहा कि हम सब गांधीवाद को मानने वाले लोग हैं इस देश में वक्फ बोर्ड को समाप्त कर राष्ट्रीय सनातन बोर्ड का गठन राष्ट्र हित में किया जाना अत्यंत आवश्यक है इसी कारण आज गांधी जयंती के अवसर पर अपने राजनीतिक अधिकारी की मांग को लेकर हजारों की संख्या में वैश्य समाज सड़को पर शांतिपूर्ण रूप से उतर कर कानपुर की व्यापारिक धरती पर अपने राजीनितो अधिकारी और प्रतिनिधित्व की मांग कर रहा है, संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि कानपुर महानगर व्यापारिक केंद्र हैं किंतु वैश्य समाज को अभी तक जनसंख्या के अनुरूप उचित राजनीतिक स्थान प्राप्त नही है कानपुर की लगभग 7 से 8 लाख की वैश्य समाज की आबादी के बीच वैश्य समाज आज हुजूम के रूप में उतरकर अपने उचित राजनीतिक अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग को लेकर आज यह विशाल पदयात्रा निकाल रहा है। ऑनलाइन कंपनियों के कारण व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है इस कारण केंद्र सरकार से मांग है कि ऑनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों पर 28% जीएसटी लगाया जाये ताकि हमारे व्यापारियों की बाजारों और दुकाने बच सके और व्यापारियों का व्यापार भी समृद्ध हो सके संस्था के प्रधान महासचिव अजय गुप्ता ने बताया कि वैश्य समाज की यह पदयात्रा घंटाघर भारत माता मंदिर से प्रारंभ होकर नागेश्वर मंदिर, नयागंज किराना बाजार, नयागंज सर्राफा, पीपल वाली कोठी, बिरहाना रोड, होते हुए फूलबाग गांधी प्रतिमा तक पहुंची जिसमे यात्रा मार्ग में वैश्य समाज के विभिन्न मंडलों, सामाजिक संस्थाओं द्वारा यात्रा का पुष्पवर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह समूह के रूप में एकत्रित समाज के लोगो ने भारी संख्या में उत्साह के साथ समाज की इस विशाल यात्रा का स्वागत किया।
प्रमुख रूप से उपस्थित- राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अजय गुप्ता, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई ,नरेश महेश्वरी, श्रीकृष्ण गुप्ता बब्बू, सुरेश गुप्ता, पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू, कानपुर कपड़ा कमेटी अध्यक्ष अमित दोसर, दीपक खन्ना, रोशन लाल अरोड़ा, अनीता गुप्ता, वंदना गुप्ता, धर्मप्रकाश गुप्ता, रामेश्वर लाला, मुकुल वर्मा, विजय महेश्वरी, पार्षद अमित गुप्ता, पार्षद आदर्श गुप्ता, पंकज गुप्ता,श्याम रुइया, विनायक पोद्दार, दिनेश गुप्ता,विशाल अग्रवाल, विजय गुप्ता मार्बल, विजय गुप्ता गोरे आदि।