
भरतपुर मथुरागेट थाना पुलिस व डीएसटी भरतपुर ने बडी कार्यवाही करते हुए मधुवन गार्डन मैरिज होम में महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए महिला की हत्या कर फरार हुये आरोपी को दस्तयाब किया। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भरतपुर लालचन्द कायल के निकटतम पर्यवेक्षण में सहायकपुलिस अधीक्षक वृत शहर पंकज यादव आईपीएस द्वारा प्रभावी पुलिसिंग के तहत, टीम डीएसटी व थाना मथुरागेट द्वारा कार्यवाही करते हुये मधुवन गार्डन मैरिज होम में महिला की हत्या कर फरार हुए आरोपी राहुल उर्फ छोटू उर्फ गैंडा को दस्तयाव किया। 26 सितम्बर को धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी बृजनगर थाना मथुरा गेट भरतपुर ने पुलिस को सूचित किया की उसकी मां इन्द्रवती पत्नी स्व रमेश चंद जाति जाटव निवासी बृजनगर भरतपुर पिछले कई वर्ष से मधुबन गार्ङन मैरिज होम भरतपुर मे साफ सफाई व देखभाल का कार्य करती है, वह 24 सितम्बर की शाम से नहीं मिल रही थी। उसने व पुष्पेन्द्र, सुनील व पत्नी गीता, पुत्र भूपेश व मैरिज होम के संचालक ने मैरिज होम मे तलाश किया तो मैरिज होम के गार्ङन के बगल मे कचरा पात्र वाले स्थान पर उसकी मां की लाश अर्द्वनग्नावस्था में मिली। जिसके शऱीर पर कई जगह चोटो के निशान थे तथा लाश देखने मे पुरानी लग रही थी। उसने शक जताया कि उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर लाश को छुपाने के उद्देश्य से कचरा घर मे ङाल दिया गया।जिस पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। हत्याकाण्डमें घटना के समय से ही फरार चल रहा आरोपी राहुल उर्फ छोटू उर्फ गैंडा निवासी बृजबिहार कोलोनी थाना मथुरागेट जिला भरतपुर आरोपी मोबाईल नहीं रखता है, जो बहुत ही शातिर किस्म का है। अति उत्तम आसूचना सकंलन कर डीएसटी भरतपुर व थाना मथुरा गेट जाप्ता द्वारा दस्तयाब कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रकरण के वर्तमान अनुसंधान अधिकारी सहायकपुलिस अधीक्षक पंकज यादव आईपीएस वृत शहर जिला भरतपुर के समक्ष पेश किया।




