
नवरात्रि का पर्व मे मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्तजन मंदिरों के साथ अपने घरों मे भी इस समय देवी मां की पूजा आराधना करते है। इस अवसर पर माता की पूजा मे फूलों का भी बहुत महत्व होता है। देवी मां की पूजा मे फूलों का अपना विशेष महत्व रहता है। नवरात्रि के नौ दिन देवी मां को विभिन्न प्रकार के फूल एवं माला बनाकर अर्पित करते है। नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन देवी मां को सफेदफूल जिनमे चमेली अर्पित करना शुभ माना जाता है। सफेद फूल शांति पवित्रता के प्रतीक होते है। इनको देवी को अर्पण करने से मानसिक शांति मिलती है। नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रम्हचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा मे गुलाबी रंग के फूल गुलाब आदि की माला बनाकर अर्पित करना चाहिए। गुलाब का पुष्प प्रेम भक्ति का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन देवी की पूजा मे लाल फूल जैसे लाल कमल आदि अर्पित करना चाहिए। कमल का फूल पवित्रता और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। कमल का फूल देवी मां को अर्पण करने से सफलता और समृद्धि की प्राप्ति होती है। नवरात्र के चौथे दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाती है इस दिन देवी मां को गेंदे के फूलों की माला बनाकर अर्पित करना चाहिए। गेंदे का फूल पीले रंग का होता है जो कि सकारात्मकता का प्रतीक होता है। इसे देवी मां को चढ़ाने से जीवन मे खुशहाली आती है। नवरात्र के पांचवे दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस पूजा मे धतूरा का फूल मां को अर्पित करना उचित रहता है। धतूरा का फूल देवी मां को अर्पण करने से दुश्मनों से विजय मिलती है। धतूरा अर्पित करने से संकट भी टलते है। नवरात्र के छठवें दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन देवी मां को संतरे का फूल या निम्बू अर्पित किया जाना उचित रहता है। इससे जीवन के विघ्न दूर होते है। नवरात्र के सातवें दिन देवी कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन देवी मां को लाल फूल अर्पित करना उचित होता है। लाल फूल साहस शक्ति आत्मविश्वास का प्रतीक होता है। नवरात्र के आठवें दिन देवी महागौरी की पूजा होती है। इस दिन गुलाबी फूल अर्पित करना चाहिए। ये फूल आस्था और भक्ति के प्रतीक होते है। नवरात्र के नौवे दिन सिद्धदात्री की पूजा होती है। इस दिन मोर के सफेद पंख अर्पित करना शुभ होता है। मोरपंख सौभाग्य समृद्धिदायक होता है। इससे भक्तो की सभी प्रकार की इच्छाऐ पूरी होती है। मां दुर्गा का आशिर्वाद हमेशा साथ रहता है।







