अन्य खबरेकृषिगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशमनोरंजनलाइफस्टाइल

VLE का मनरेगा संबंधी तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्री बंशीधर नगर:प्रखंड कार्यालय, नगर उंटारी के सभागार में प्रखंड नगर उंटारी एवं सगमा के सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं VLE का मनरेगा संबंधी तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

 संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा बंशीधर नगर से:प्रखंड कार्यालय, नगर उंटारी के सभागार में प्रखंड नगर उंटारी एवं सगमा के सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं VLE का मनरेगा संबंधी तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी नगर उंटारी सुश्री अदिति गुप्ता, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सुरेन्द्र दुबे, मुखिया सानिधा सोनी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।IMG 20241004 WA0368प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री दुबे द्वारा मनरेगा योजना के इतिहास, ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का चयन, क्रियान्वयन इत्यादि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया की प्रशिक्षण का उद्देश्य मनरेगा के पंचायत स्तरीय कार्यों को पंचायत से ही निष्पादित कराना है। झारखंड सरकार द्वारा संचालित डिजिटल पंचायत योजना अंतर्गत मजदूरों द्वारा कार्यों को मांग से लेकर उन्हें कार्य के पश्चात भुगतान तक की संपूर्ण प्रक्रिया पंचायत सचिवालय में प्रतिनयुक्त vle के सहयोग से कराने का प्रावधान किया गया है। मास्टर ट्रेनर द्वारा मनरेगा कार्यों में ग्राम सभा के साथ साथ मुखिया एवं पंचायत सचिव की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। पूर्ण प्रशिक्षण प्रखंड पंचायती राज समन्वयक कौशल कुमार द्वारा स्वयं के पर्यवेक्षण में कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान मुखिया कुमारी रेखा, सुशीला देवी, अनुराधा देवी, सरोज देवी, पंचायत सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह, अमन केशरी, सरोती कुमारी, के एम सीमा VLE बाबूलाल कुमार, मिथलेश कुमार ठाकुर, नसीम अंसारी, फिदा हुसैन, पुष्पेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!