
पलारी | छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं 6 राजप्रधानों का 20 अक्टूबर 2024 को चुनाव होना है। जिसमें पलारी राज के 52 बूथों में करीब 208 प्रशिक्षार्थी का चुनाव निर्वाचन कराने हेतु दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे वर्मा भवन संडी और दोपहर 12:00 बजे कुर्मी भवन पलारी में अलग-अलग चुनावी प्रशिक्षण रखा गया है। उक्त जानकारी चुनाव अधिकारी नरेंद्र वर्मा, राजेश वर्मा ने दी।
[yop_poll id="10"]









