
खरड़ 6 अक्टूबर : दशहरा कमेटी खरड़ के द्वारा दशहरा उत्सव के चलते आज पहली शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें विघ्न हरण भगवान गणेश, भक्त श्रवण कुमार, श्री राम जन्म, सीता स्वयंबर, भगवान परशुराम, शिव पार्वती विवाह, श्री कृष्ण गोवर्धनधरि सहित श्री राम और लक्षमण जी दूल्हे के रूप में सज के घोड़ियों पर सवार की झांकियां निकली गई। शोभा यात्रा का रस्मी उद्धघाटन नगर
काउन्सिल की प्रधान श्रीमति जसप्रीत कौर लोंगिया द्वारा अपने करकमलों से रिबन काट कर किया गया। श्रीमति जसप्रीत कौर लोंगिया ने कहा कि पुरे पंजाब में खरड़ नगर का दशहरा उत्सव बहुत मशहूर है क्योंकि इनके द्वारा मिकली गई झांकिया बहुत अछि होने के कारण कबीले तारीफ है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का कार्य दशहरा कमेटी द्वारा किया जा रहा है जोकि सरहानीय हैं।
अपनी संस्कृति और धर्म का प्रचार यही सबसे बड़ी सेवा है। इस अवसर पर समाजसेवी परमिंदर सिंह लोंगियां ने कमल किशोर शर्मा और दशहरा कमेटी के सभी सदस्यों को शोभा यात्रा की शुभकामनायें दी और इस एक अच्छा कार्य बताया। यह शोभायात्रा भगवान श्री परशुराम भवन से रवाना होकर चंडीगढ़ रोड और शहर से होने उपरांत भगवान परशुराम भवन में पूर्ण हुई। इस दौरान शोभा यात्रा के
दौरान शर्धालुओं व अन्य के लिए लाइंस क्लब खरड़ सिटी की तरफ से नगर में जगह जगह पर फूलों की वर्षा कर के स्वागत और जल पान, फल आहार की सेवा की गई। इस अवसर पर दशहरा कमेटी के प्रधान कमल किशोर शर्मा ने बताया कि दशहरा उत्सव 12 तारीख को महाराजा अज्ज सरोवर के मैदान मे आयोजित किया जाएगा, जिसमें लंकापति रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के विशाल पुतलों को अग्नि
भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया दूसरी शोभायात्रा दिनांक 10 अक्टूबर को अष्टमी के शुभ अवसर पर निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी जरुरत मंद परिवार की बेटी की शादी दशहरा कमेटी और नगर निवासियों के सहयोग के साथ
रविवार को भगवान परशुराम भवन में करवाई जायगी। इस अवसर बलजीत सिंह, दीपक कौशल, संजय अरोड़ा, प्रदीप बिट्टू, परमजीत सिंह, डॉ सुरेंद्र राणा, सतीश जैन, बलराम कौशल, तरुणदिप शर्मा, अरमानदीप मौंटी, सुमित शर्मा, अनमोल शर्मा, सोमनाथ शर्मा, राजेश कौशिक, गुरमुख सिंह मान, पुनीत शर्मा, कुणाल शर्मा, काला सैनी, संयम जैन, आर्यन शर्मा, अभिषेक पाचू मेकअप मास्टर अजय शर्मा, विशाल, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे।

