ताज़ा खबरGarhwaअन्य खबरेकृषिटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइल

मुखिया, पंचायत सचिव एवं VLE का मनरेगा संबंधी तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया।

नगर उंटारी सभागार में प्रखंड नगर उंटारी एवं सगमा के सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं VLE का मनरेगा संबंधी तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा नगर उंटारी से  सभागार में प्रखंड नगर उंटारी एवं सगमा के सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं VLE का मनरेगा संबंधी तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री सुरेन्द्र दुबे द्वारा मनरेगा योजनाओं का चयन, मजदूरों का जॉब कार्ड बनाने की प्रक्रिया, पोर्टल पर जॉब कार्ड प्रविष्टि, मस्टर रोल जेनरेशन, मजदूरों की सूची की निर्माण, मस्टर रोल भुगतान, मुखिया एवं पंचायत सचिव का लॉगिन संचालन, एफटीओ का निर्माण, इत्यादि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।IMG 20241006 WA0190

IMG 20241006 WA0191उन्होंने बताया की प्रशिक्षण का उद्देश्य मनरेगा के पंचायत स्तरीय कार्यों को पंचायत से ही निष्पादित कराना है। झारखंड सरकार द्वारा संचालित डिजिटल पंचायत योजना अंतर्गत मजदूरों द्वारा कार्यों की मांग से लेकर उन्हें कार्य के पश्चात भुगतान तक की संपूर्ण प्रक्रिया पंचायत सचिवालय में प्रतिनयुक्त vle के सहयोग से कराने का प्रावधान किया गया है। मास्टर ट्रेनर द्वारा मनरेगा कार्यों में ग्राम सभा के साथ साथ मुखिया एवं पंचायत सचिव की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षण पर्वेक्षक सह प्रखंड समन्वयक पंचायती राज श्री कौशल कुमार के द्वारा प्रशिक्षण का फीडबैक लेकर धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रशिक्षण सम्पन्न किया गया। प्रशिक्षण में मुखिया सानिधा सोनी, सुशीला देवी, कुमारी रेखा, मनोज कुमार ठाकुर, फिरदौस अंसारी, अजय प्रसाद गुप्ता पंचायत सचिव के एम सीमा, सरोती कुमारी, नंद कुमार मेहता, बिरेंद्र कुमार सिंह, vle अवसद कुमार, मिथलेश कुमार ठाकुर, नसीम अंसारी, फिदा हुसैन, ललन पटेल सहित बड़ी संख्या में प्रषिक्षण उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!