

*आगरा ब्रेकिंग*
एमजी रोड पर शोरूमों के बाहर सड़क पर नहीं खड़े होंगे वाहन
शाहगंज रुई की मंडी बाजार को लेकर भी आदेश जारी…
एमजी रोड पर शोरूमों के बाहर सड़क पर वाहन नहीं खड़े होने दिए जाएंगे,
एमजी रोड पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां वाहन खड़ा हो सकेंगे,
नगर निगम पार्किंग, सूरसदन प्रेक्षागृह पार्किंग और दीवानी चौराहे के पास खाली स्थान पर अस्थााई पार्किंग स्थल बनाया गया है।
स्पीडकलर लैब, श्रीराम अस्पताल तिराहा, सूरसदन तिराहा, नगर निगम कट, दीवानी गोल चक्कर, शाह मार्केंट पर सुबह 8 से रात 10 बजे तक दो शिफ्ट में यातायात पुलिस तैनात रहेगी।
एमजी रोड, सदर, संजय प्लेस, कमला नगर आदि बाजारों में खरीददारों की भीड़ आने से जाम की समस्या पैदा हो जाती है,
आगरा की यातायात पुलिस ने इस समस्या के समाधान के लिए कुछ जरूरी निर्देश जारी किए हैं।











