


सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। श्री सिद्धेश्वरी धाम मंदिर एम पी ई बी परिसर मकरोनिया में विराजमान मातारानी दुर्गा जी को मंदिर के आचार्य अवधेश महाराज के सानिध्य में छप्पन भोग अर्पित कर भोग लगाया गया। मातारानी के भक्तगण अपने अपने घर से कई प्रकार के व्यंजन बनाकर लाये और माता जी के चरणों में अर्पित कर भोग लगाया। माता के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। और माता के दर्शन कर पुन्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। यहां के यजमान ने बताया कि काफी वर्षों से यहां माता की स्थापना की जा रही है। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी द्वय बद्री प्रसाद दुबे,बालकृष्ण तिवारी, यजमान देवेन्द्र कुर्मी, अभिषेक रैकवार जिला संयोजक बजरंग दल,आर आर पाराशर,अमर रैकवार, योगेश पटेल, विशाल कुर्मी, विजय पाराशर,गौरव विश्वकर्मा, आदर्श अहिरवार, मोहित पटेल, संजय यादव,सूरज पटेल, अनिकेत पटेल, मौसम उपाध्याय, विक्रम आठिया, ऋषि रैकवार, रोहित आठिया, अंकित विश्वकर्मा, श्रावण ठाकुर,सत्यम अहिरवार, प्रिंस रैकवार, अभिषेक आठिया, पाण्डु पटेल, राजा तिवारी सहित हजारों की संख्या में मातारानी के भक्तगण उपस्थित रहे।






