A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

हर्सोउल्लास के साथ मनाया गया विजय दसमी का पर्व…. पेंड्रावन

सारंगढ़ संवाददाता -चित्रसेन घृतलहरे 

पेंड्रावन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व वही सरसींवा में फीका रहा त्यौहार

1. ग्राम पेंड्रावन में दशहरा उत्सव देखने 5 हजार से अधिक की संख्या में जुटी भीड़
2. सरसींवा में राजनैतिक समीकरणों के चलते फिका रहा त्यौहार
3. पेंड्रावन में 30 फिट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया गया ।
4. लोगो ने झूला एवं मीनाबाजार का आनंद उठाया
5.जगराता कार्यक्रम ने देर रात्रि तक बांधा शमां

बुराई पर अच्छाई व असत्य पर सत्य के विजय का महापर्व विजय दशमी अंचल में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सरसींवा समीपस्थ ग्राम पेंड्रावन में रावण दहन के साथ ही मेले में उमड़ी भीड़ ने जमकर आतिशबाजी के साथ मीनाबाजार का आनंद लिया। भगवान राम की सेना शोभायात्रा के साथ दशहरा मैदान पहुंची। जहां पूजा अर्चना के बाद रावण दहन किया। 30 फिट ऊंचे बने रावण के पुतले का दहन होते ही आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। बच्चे, महिलाएं और युवा मेले में शामिल होकर इस अद्भुत नजारे का जमकर लुत्फ उठाते नजर आए।


उल्लेखनीय है कि पेंड्रावन में आयोजित इस विजयादशमी पर्व के मेले में 5000 से अधिक संख्या में लोगो की भीड़ रही । मेले में अनेक प्रकार की फल, मिठाई, सौंदर्य प्रसाधन ,चाट फुल्की ,खेल खिलौने के अलावा सैकड़ों प्रकार के रंग बिरंगे स्टालों से मेले की छटा निराली हो गई । मेले में पहुंची भारी भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात दिखाई दिए । इस मेले के कौतूहलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोगों द्वारा काफी शिद्दत से इस मेले का इंतजार रहता है। इस मेले का आयोजन लंबे समय से चला आ रहा है।
विजय दशमी के इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते दिखे। वही ग्राम पेंड्रावन में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन किया गया । जिसमे मईया जगराता के कलाकार देवेश शर्मा एवं इशरत ज़हा ने अपनी भक्ति भजनों की प्रस्तुति से शमां बांध दिया । जिसे सुनने हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ देर रात्रि तक लगी रही । मेले में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दशहरा पर्व के महत्व और मेले को लेकर कहा कि दशहरा उत्सव का यह पर्व सनातन काल से चला आ रहा है जिसका उद्देश्य केवल मनोरंजन मात्र नही अपितु समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों को समाप्त कर पौराणिक मूल्यों को स्थापित करने का संदेश सर्व समाज को मिलता है।
जहाँ नगर पंचायत सरसींवा में राजनैतिक समीकरणों के चलते त्यौहार का माहौल फीका रहा वहीं जानकर बताते है कि इस वर्ष लेदेकर बड़े कश्मकश में दशहरा उत्सव नगर में सम्पन्न हो सका । जहाँ ग्राम की आदिशक्ति माँ महामाया के ज्योति कलश विसर्जन के साथ राम लक्ष्मण का जुलूस निकाला गया । जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु भक्त शामिल हुए जिसके बाद राम जी के जुलूस के साथ लोग रावण का पुतला दहन करने पहुंचे । और पुतला दहन पश्चात किसी तरह के कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम या मेले में रौनक न होने से सारा भीड़ समीपस्थ ग्राम पेंड्रावन की ओर स्थानांतरित होगया ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!