A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमताज़ा खबर
Trending

साल 2013 में जो दाऊद न कर सका वो लॉरेंस ने कर दिया… आखिर बिश्नोई किस लिए दे रहा डॉन को चुनौती?

दाऊद इब्राहिम के करीबी और अंडरवर्ल्ड के डॉन छोटा शकील ने बाबा सिद्दिकी को धमकी दी थी और मारने का प्लान भी तैयार किया था.

राजकीय सम्मान के साथ NCP नेता बाबा सिद्दीकी को कल यानी रविवार को NCP नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है. बता दें कि 12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी पर तीन शूटरों ने 6 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें एक गोली उनके सीने में भी लगी थी. बाद में अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था. बाबा सिद्दिकी हत्याकांड में दो शूटर्स पकड़े गए पर अब मुंबई पुलिस ये पता नही लगा पाई है कि आखिर बाबा सिद्दिकी को मारने के पीछे मकसद क्या था. आखिर बाबा सिद्दिकी को मारने के लिए विजयदशमी का दिन ही क्यों चुना गया.

सवाल यह भी उठ रहा है कि जिस तरह लॉरेंस बिश्नोई की पोस्ट दावा कर रही है इस हत्याकांड की जिम्मेदारी का तो क्या बाबा सिद्दिकी को सलमान खान से गहरी दोस्ती की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. या फिर लॉरेंस बिश्नोई, सिद्दिकी हत्याकांड को अंजाम देकर यह मैसेज देने की कोशिश कर रहा है कि मायानगरी मुंबई में अब सिर्फ उसका सिक्का चलता है. लॉरेंस क्या खुद को मुंबई का दाउद या नया सुल्तान समझ रहा है.

लॉरेंस बिश्नोई का क्या मैसेज?
बाबा सिद्दिकी की लॉरेंस से कोई निजी दुश्मनी नही थी. न ही सलमान खान के घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पर कभी बाबा ने लॉरेंस के खिलाफ कुछ बोला तो फिर लॉरेंस बिश्नोई ने क्या बाबा को मरवा कर ये बताने की कोशिश की मुंबई में कोई कितना भी बड़ा रसूखदार सेलिब्रिटी नेता क्यों न हो हम किसी को भी टारगेट कर सकते हैं.

शूटर्स दूसरे राज्यों के क्यों हायर किये गए?
सवाल यह भी है कि कम उम्र के शूटर्स को सलेक्ट करने के पीछे मकसद क्या था. क्या बाबा की हत्या के पीछे रीयल स्टेट एंगल भी है. अगर रीयल स्टेट एंगल है तो क्या D कंपनी भी इसके पीछे हो सकती है. ये बात मुंबई पुलिस भी बेहतर जानती है की एक बार साल 2013 में दाऊद इब्राहिम के करीबी और अंडरवर्ल्ड के डॉन छोटा शकील ने बाबा सिद्दिकी को धमकी दी थी और मारने का प्लान भी तैयार किया था. जो D कंपनी के रिश्ते रीयल स्टेट के बड़े कारोबारियों से छुपे नही थे.

चुनाव से ठीक पहले बाबा की हत्या के क्या मायने निकाले जाए
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने है बाबा का राजनीतिक करियर काफी मजबूत रहा है और उनकी पैठ मुंबई में काफी अच्छी है तो चुनावों के ठीक पहले बाबा की हत्या के क्या मायने निकाले जाए. एक बात बेहद गौर करने वाली है लॉरेंस बिश्नोई ने इसके पहले जितने भी शूटआउट करवाए उसमे बकायदा जिम्मेदारी की पोस्ट डाली और बाद में पुलिस तफ्तीश में बिश्नोई गैंग का हाथ उन शूटआउट में आया तो जिस तरह बाबा हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली तो इसको बेहद गम्भीरता से एजेंसियां ले रही है.

एक आरोपी अख्तर को लेकर काफी कुछ साफ हो चुका है की वो पटियाला जेल में बंद रहते हुए बिश्नोई गैंग के सम्पर्क में आया और मुंबई पुलिस का दावा भी है की बाबा हत्याकांड में चौथा आरोपी अख्तर है यानी साफ है की इस हत्याकांड के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग है. बाबा हत्याकांड में विदेश में बैठे रणदीप का नाम भी सामने आ रहा है जो पानीपत का रहने वाला है और लॉरेंस बिश्नोई का खासमखास, दिल्ली के नादिर हत्याकांड में इसी शख्स का नाम सामने आ चुका है.

लॉरेंस बिश्नोई क्यों दाऊद इब्राहिम को खुली चुनौती देता है?
आखिर-बार बार लॉरेंस बिश्नोई क्यों दाऊद इब्राहिम को खुली चुनौती देता है. इसके मायने क्या यह है कि वो और उसका क्राइम सिंडिकेट ये बताना चाहता है की देश का नया दाऊद या मुंबई का नया सुल्तान लॉरेंस बिश्नोई है. बाबा हत्याकांड की जिम्मेदारी की पोस्ट में भी दाऊद इब्राहिम का जिक्र है. इसके पहले गोल्डी बराड़ ने भी न्यूज़18 इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया था की मौका मिला तो हम दाऊद इब्राहिम को मारेंगे. और भी एक दो शूटआउट में दाऊद इब्राहिम को भी सीधे चुनौती दी गई है तो क्या मुंबई और मायानगरी में डर का बिजनेस कायम कर करोड़ो कमाने की चाहत लॉरेंस का सपना है.

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!