?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

शहर की सफाई एवं निर्माण संबंधी कार्यों का निगम आयुक्त जितेंद्र नरूका ने किया निरीक्षण

शहर की सफाई व्यवस्था और विभिन्न निर्माण कार्याें का नगर निगम आयुक्त जितेंद्र नरूका ने गुरूवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें राजर्षि महाविद्यालय चौराहे से ज्योतिबा फुले चौराहे तक फुटपाथ पर लगाई जा रही इंटरलॉकिंग टाइल कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सहायक अभियंता राजकुमार सैनी भी रहे। इस दौरान उन्होंने नाले पर फैरोकवर लगाने से पूर्व नालों की पूरी सफाई करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त श्रीमान जितेंद्र नरूका ने सफाई कार्यों का भी निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आयुक्त जितेंद्र नरूका ने अलकापुरी से काली मोरी की तरफ जा रहे बडे नाले की सफाई का निरीक्षण किया और यहां नियमित रूप से सफाई के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होनें राजर्षि महाविद्यालय के पास ठेली-खोमचों वालों को सडक पर कचरा नहीं डालने और पर्याप्त संख्या में बडे डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होनें आस-पास के कचरा स्टैंडों का निरीक्षण किया और लगातार सफाई के निर्देष दिए।IMG 20241017 WA0078 1

Back to top button
error: Content is protected !!