?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

28 लाख दीयों को बिछाने के लिए मार्किंग प्रक्रिया शुरू, पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश*

 

28 लाख दीयों को बिछाने के लिए मार्किंग प्रक्रिया शुरू पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश*IMG 20241016 WA0038

अयोध्या।

दिवाली पर अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारी शुरू हो गई। दियों को कैसे बिछाया जाएगा इसके लिए मार्किंग शुरू कर दी गई है।अयोध्या में शुरू हुआ दीपोत्सव अब आठवीं बार कीर्तिमान बनाने को तैयार है। प्रशासन ने कमर कस ली है और काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। अब बस इंतजार है 30 अक्टूबर को होने वाले मुख्य आयोजन का। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की तरफ से दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए दो दर्जन से अधिक कर्मियों के साथ राम की पैड़ी के घाटों पर मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को पूर्वांह्न कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के दिशा-निर्देशन में विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव मोहम्मद सहील ने दूसरी बार मार्किंग की कमान सम्भाली। उन्होंने माइक्रोबायोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. रंजन सिंह व कर्मियों के साथ दीपोत्सव के दिन 25 लाख दीए प्रज्ज्वलित किए जाने को लेकर 28 लाख दीए सजाने के लिए घाटों पर मार्किंग का कार्य कराया। उप कुलसचिव सहील ने बताया कि एक सप्ताह में घाटों पर मार्किग का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री के निर्देशन तथा कुलपति के कुशल प्रबंधन में रामनगरी का आठवां दीपोत्सव और भव्य होगा। विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, इण्टर कालेज व एनसीओ के स्वयंसेवक पुनः पिछड़ा रिकार्ड तोड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में रामनगरी अयोध्या का नाम फिर से दर्ज कराने के लिए कमान संभाल चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!