
।
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। बागेश्वर धाम गढ़ा में चंडी पहाड़ की चोटी पर चंडी माता के स्थान पर महिला का जला शव मिला मंदिर के पुजारी सुबह 5 बजे चंडी माता मंदिर में अगरबत्ती लगाने के लिए गया था उसे वहां पर एक महिला का शव जलता हुआ मिला जानकारी के मुताबिक महिला को कागजो से जलाया गया है पूजारी ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर जाकर महिला के जले अवशेष एवं राख को भरकर राजनगर पोस्टमार्टम के लिए भेजा महिला की बलि दी गई या महिला के साथ कोई और घटना घटित की गई उसके बाद महिला को मार कर जला दिया गया है यह अभी जांच का विषय है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना के संबंध कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है क्योंकि घटना बाघेश्वर धाम के पास की है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर खुलासा होगा पुलिस मामले की जाँच में जुटी।










