A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधानसभा आम निर्वाचन के उप चुनाव 2024के अवसर पर डी एम गया का खास निर्देश, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का सख्ती से पालन करवाए।

गया, 17 अक्टूबर 2024, ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने विधानसभा आम निर्वाचन के उप चुनाव 2024 के अवसर पर *18 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 25 अक्टूबर तक चलने वाले प्रत्याशियों के नामांकन* को लेकर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बहाल रहे इसे लेकर उप विकास आयुक्त कार्यालय/ एसबीआई मेंन ब्रांच के बाहर स्वमं पहुच कर एकल मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था, वाहन पड़ाव, नो एंट्री, ड्राप गेट, बैरिकेडिंग इत्यादि के बारे में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर एव अपर पुलिस अधीक्षक से जानकारी लिया।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का सख्ती से पालन करवाये। *प्रत्याशी सहित मात्र पांच व्यक्ति ही निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में अपना नामांकन पत्र समर्पित करने आ सकेंगे।*
*किसी भी प्रत्याशी के अधिकतम 03 वाहन ही 100 मीटर के परिधि में आ सकेंगे।* डीएम ने स्पष्ट कहा कि नामांकन में भाग लेने के समय कोई भी *अगर जुलूस/ रैली/ सभा/ रोड शो करेंगे तो उसका विधिवत अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी से प्राप्त करना होगा।*
*नामांकन संबंधित ट्रैफिक प्लान सभी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ पूर्व में ही शेयर किया जा चुका है*

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!