Oplus_131072बिलासपुर,। जिला पंचायत द्वारा आवास मित्र चयन के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करने के उपरांत पात्रता सूची प्रकाशित कर दी गई है। सूची पर 21 अक्टूबर तक दावा आपत्ति लिखित में आमंत्रित किए गए हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास मित्र चयन लिए जिला पंचायत बिलासपुर में आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन का चयन किया जाना है। आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन का चयन हेतु कुल 3609 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें जनपद पंचायत अनुसार जनपद पंचायत बिल्हा में 1043 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें 835 पात्र एवं 208 अपात्र पाए गये। इसी क्रम अनुसार जनपद पंचायत कोटा में 691 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें 560 पात्र एवं 131 अपात्र पाए गये। जनपद पंचायत मस्तूरी में 1015 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें 780 पात्र एवं 235 अपात्र पाए गये। जनपद पंचायत तखतपुर में 860 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें 686 पात्र एवं 174 अपात्र पाए गये हैं।आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन के प्राप्त आवेदनों में अगर किसी आवेदक को दावा- आपत्ति करना है, तो दिनांक 21.10.2024 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर के कक्ष क्रमांक 03, द्वितीय तल में उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से दावा आपत्ति लिखित में सुसंगत अभिलेख सहित प्रस्तुत कर सकते है। उपरोक्त दिवस के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नही किया जावेगा।
विधानसभा में गूजी नरयावली की आवाज, विधानसभा में जनहित के महतवपूर्ण मुद्दों को विधायक लारिया ने प्रमुखता से उठाया
20/07/2026
नशे से दूरी हैं जरूरी 2.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ
20/07/2026
बुवाई पूरी, लेकिन ‘नमो किसान’ की किस्त अब तक नहीं; किसान पूछ रहे हैं – सम्मान या इंतज़ार?
20/07/2026
नायक तहसील डाल रहा है
20/07/2026
रास्ता भटकी महिला को दो मासूम बच्चों सहित डायल-112 एफआरवी स्टाफ ने सकुशल उसके ससुराल पहुंचाया
20/07/2026
कोयलांचल में CISF का बड़ा एक्शन, अवैध खनन और कोयला चोरी पर चला अभियान
20/07/2026
सी एंड एस इलेक्ट्रिक ने राजकीय इंटर कॉलेज, श्यामपुर में डिजिटल कंप्यूटर लैब की सौगात दी
20/07/2026
सी एंड एस इलेक्ट्रिक ने राजकीय इंटर कॉलेज, श्यामपुर में डिजिटल कंप्यूटर लैब की सौगात दी
20/07/2026
जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 7 युवक गिरफ्तार
20/07/2026
चित्रा निर्वाल बनी राठ की पहली महिला एसडीएम, संभाला पद राठ (हमीरपुर)। उ0प्र0 प्रांतीय सेवा की प्रशासनिक अधिकारी चित्रा निर्वाल ने आज राठ स्थित अपने कार्यालय में पहुँच उपजिलाधिकारी पद पर कार्यभार संभाल लिया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!