A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट उप चुनावः कल से शुरू हो जाएगा नामांकन, टिकट दावेदारों की हलचल तेज़

download 1रायपुर। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के सांसद निर्वाचित होने के बाद रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट खाली है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए तारीख तय कर दी गई है। उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया कल शुक्रवार यानी 18 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। राजधानी की इस महत्वपूर्ण विधानसभा सीट में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस की ओर से कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं।रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन 18 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जाएंगे। रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को गिनती के साथ ही नतीजे सामने आएंगे। 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और नई सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में यह विधानसभा का पहला उपचुनाव है। जिसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वैसे रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से 19 अविभाजित मध्य प्रदेश के जमाने से भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। उन्होंने 1990 से लगातार नौ बार इस सीट पर चुनाव जीत। जिससे इस सीट को एक तरह से बीजेपी का अभेद्य गढ़ माना जाता है।2023 के लोकसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा ने रायपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया और वे सांसद चुन लिए गए। इसके साथ ही खाली हुई रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में चुनाव कराए जा रहे हैं ।इस सीट से बीजेपी और कांग्रेस दोनों ओर से कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। बीजेपी से पूर्व सांसद सुनील सोनी ,भाजपा के तेज तर्रार नेता संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता के नाम प्रमुख हैं। जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ,कन्हैया अग्रवाल सहित कई नाम चर्चा में है। माना जा रहा है कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी होते-होते दोनों ही प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार के नाम सामने आ जाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!