

सहारनपुर: ढोलीखाल में फर्जी क्लीनिक को सील, कार्रवाई जारी
सहारनपुर:
सहारनपुर के ढोलीखाल में स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी क्लीनिक को सील कर दिया है। एसीएमओ डॉ. राकेश चंद्रा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में इब्राहिम हेल्थकेयर फार्मा क्लीनिक को सील किया गया, जो कि डॉक्टर एस.एम. तैय्यब के नाम से चलाया जा रहा था। क्लिनिक के बोर्ड पर D.PH (लखनऊ) की डिग्री और जिला अस्पताल से ट्रेनिंग की जानकारी अंकित थी, जो कि संदिग्ध पाई गई।
डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि यह कार्रवाई फर्जी डॉक्टरों पर लगाम लगाने और जनता को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे फर्जी क्लीनिकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि लोगों को सही और योग्य चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।
स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध चिकित्सा सेवा के खिलाफ शिकायत करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके और स्वास्थ्य क्षेत्र में साफ-सफाई बरकरार रखी जा सके।
–रिपोर्ट
एलिक सिंह एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083















