A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर: गंगौह, मिर्जापुर और रामपुर मनिहारान में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

सहारनपुर: सहारनपुर जिले के थाना गंगौह, मिर्जापुर और रामपुर मनिहारान प्रभारियों ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की है।

IMG 20241018 WA0209

सहारनपुर: गंगौह, मिर्जापुर और रामपुर मनिहारान में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

सहारनपुर:
सहारनपुर जिले के थाना गंगौह, मिर्जापुर और रामपुर मनिहारान प्रभारियों ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की है। गंगौह क्षेत्र में छोटे-बड़े अपराध करने वालों के खिलाफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हृदय नारायण सिंह की पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई जारी रखी है।

इंस्पेक्टर हृदय नारायण सिंह की टीम ने वाहन चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो शातिर वाहन चोरों, बोबी उर्फ शौरभ (पुत्र शौकेन्द्र) और राहुल (पुत्र सुरेन्द्र), को पकड़ लिया। दोनों आरोपी गंगौह क्षेत्र के निवासी हैं और पुलिस की चेकिंग टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। बोबी उर्फ शौरभ पर पहले भी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है।

वहीं, थाना मिर्जापुर के प्रभारी इंस्पेक्टर बीनू सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कच्ची शराब के खिलाफ भी कार्रवाई की। पुलिस ने फतेहउल्लापुर जाटोवाला से अवैध कच्ची शराब बनाने वाले अजय उर्फ सौरभ (पुत्र स्व. देशराज) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई पर काफी समय से नजर थी।

इसी तरह, थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी संतोष कुमार त्यागी की टीम ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में फरार युवक सोनू (पुत्र ओमकुमार) को गिरफ्तार किया। युवक ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के साथ-साथ छेड़छाड़ भी की थी, जिसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इस सभी कार्रवाईयों का नेतृत्व करते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवान, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और एसपी देहात सागर ने जनपद भर में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

–रिपोर्ट
एलिक सिंह एडिटर

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!