A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर विकास प्राधिकरण: जोन 7 में अवर अभियंता की मिलीभगत से कराया जा रहा अवैध निर्माण

सहारनपुर: सहारनपुर विकास प्राधिकरण के जोन 7 में अवर अभियंता की मिलीभगत से अवैध निर्माण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

IMG 20241018 WA01301

सहारनपुर विकास प्राधिकरण: जोन 7 में अवर अभियंता की मिलीभगत से कराया जा रहा अवैध निर्माण

सहारनपुर: सहारनपुर विकास प्राधिकरण के जोन 7 में अवर अभियंता की मिलीभगत से अवैध निर्माण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कृष्णा नगर, जो कि पूरी तरह से एक आवासीय क्षेत्र है, में अवैध निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि अवर अभियंता की मिलीभगत से यहां आवासीय मानचित्र की आड़ में तीन दुकानों का निर्माण हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, निर्माणकर्ता को अवैध निर्माण के सभी तरीके सिखाए जा चुके हैं, और इस निर्माण में पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। हालांकि, क्षेत्रीय मेट का कहना है कि यदि इस निर्माण पर कोई भी कमर्शियल एक्टिविटी पाई जाती है, तो अधिनियम 1973 के तहत कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि विकास प्राधिकरण के अधिकारी कब इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाते हैं।

इससे पहले भी इसी क्षेत्र में एक मकान को तोड़कर अवैध रूप से गोदाम का निर्माण किया गया था, जिसकी लीपापोती अवर अभियंता रोहित पाठक द्वारा की गई थी। विभाग को अवैध निर्माण की कई शिकायतें मिलने के बावजूद, केवल एक नोटिस जारी कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। वह नोटिस आज तक सिर्फ कागजी कार्रवाई बनकर रह गया है, और उस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

पत्रकारों द्वारा इस भ्रष्टाचार का लगातार खुलासा किया जा रहा है, लेकिन विकास प्राधिकरण के अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। ऐसे अधिकारियों की लापरवाही न केवल सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि सरकार की छवि भी धूमिल कर रही है।

रिपोर्ट एलिक सिंह
एडिटर सहारनपुर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!