A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर में यूपी-112 का “एक पहल” अभियान, लोकगीतों और नाटकों से नागरिकों को किया जागरूक

सहारनपुर: सहारनपुर जनपद में यूपी-112 द्वारा चलाए जा रहे "एक पहल" अभियान के तहत नागरिकों को जागरूक करने का अनोखा तरीका अपनाया गया।

सहारनपुर में यूपी-112 का “एक पहल” अभियान, लोकगीतों और नाटकों से नागरिकों को किया जागरूक

सहारनपुर: सहारनपुर जनपद में यूपी-112 द्वारा चलाए जा रहे “एक पहल” अभियान के तहत नागरिकों को जागरूक करने का अनोखा तरीका अपनाया गया। नाट्य टोलियों ने शहर के प्रमुख स्थानों पर लोकगीतों और लघु नाटकों के जरिए लोगों को यूपी-112 की सेवाओं के बारे में बताया।

कार्यक्रम के तहत कलाकारों ने संदेश दिया कि सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि दूसरों की मदद के लिए भी यूपी-112 पर कॉल करें। जे. वी. जैन कॉलेज, सुभाष नगर, गिल कॉलोनी, नरेश विहार और कई अन्य स्थानों पर ये कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने कलाकारों से सवाल भी किए, जिनका जवाब यूपी-112 की महिला उपनिरीक्षक छाया रानी ने दिया। अभियान का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर समाज में सहयोगी बनें।

यूपी-112 की सेवाएं अब केवल पुलिस सहायता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आग, दुर्घटना और आपात स्थितियों में भी यह सेवा उपलब्ध है।

यूपी-112 के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कॉल करने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाती है। पुलिस महानिदेशक के इस अभियान का उद्देश्य हर जनपद में लोगों को सेवाओं से परिचित कराना है।

रिपोर्ट एलिक सिंह एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!