A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

अवैध संबंध के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी फरार

पीलीभीत। जनपद में पत्नी से अवैध संबंध होने से नाराज युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसके गर्दन और कांधे पर वार किए। गुरुवार रात हुई घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक के दूसरे भाई की ओर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सूचना मिलने पर खटीमा से आए मृतक के भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई न्यूरिया क्षेत्र में वृद्ध मां के साथ श्मशान घाट मां काली मंदिर में रहता था। मंदिर की सेवा करने का कार्य करता था। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे भोजन करने बाद मां और भाई सोने चले गए। छोटा भाई मंदिर परिसर के बरामद में जाकर लेटा था।
रात करीब 12:30 बजे उसके करहाने की आवाज पर मां ने पास जाकर देखा तो वह लहुलूहान अवस्था में मिला। उसकी हालत देख मां के होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के भाई ने बताया कि युवक के बड़े भाई की पत्नी से अवैध संबंध थे। बड़ा भाई दूसरे शहर में रहकर मजदूरी करता था। अवैध संबंध की जानकारी होने के बाद से दोनों भाइयों में विवाद रहने लगा। इसी रंजिश के चलते बड़े भाई ने उसकी हत्या कर दी। मां ने आरोपी भागते समय देख लिया।
सीओ सदर विधि भूषण ने बताया कि मामले की सूचना पर जांच पड़ताल की गई। अवैध संबंध के कारण बड़े भाई द्वारा अपने छोटे भाई की हत्या करने की बात सामने आई। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!