Kundarki By Election: बसपा ने रफतप्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद रफतउल्ला ने बताया कि वह अब तक चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह खेती के साथ आलू का कारोबार भी करते हैं। रफतउल्ला का अमरोहा जिले के चौधरी सराय में भी एक घर है। टिकट के लिए मुख्य सेक्टर प्रभारी जाफर मलिक, पूर्व सांसद मुनकाद अली, विजय सिंह, मोहित आनंद ने संस्तुति की थी। पार्टी के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में जुटेंगे। चुनाव जीतने के लिए सभी पदाधिकारियों की बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी।मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बसपा ने रफतउल्ला उर्फ छिद्दा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रफतउल्ला एक बार असमोली और तीन बार संभल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। अभी तक भाजपा और सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. रणविजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि संभल के मूसापुर गांव निवासी रफतउल्ला किसान हैं। वह 1996 से पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रफतउल्ला पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है।मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर बसपा ने रफतउल्ला उर्फ छिद्दा को उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। रफतउल्ला चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और बसपा के लंबे समय से कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में जुटने को कहा है। उल्ला को मैदान में उतारा, भाजपा और सपा ने अभी भी नहीं खोले पत्ते