A2Z सभी खबर सभी जिले की

लीकेज सही करने को सीसी तोड़ कर पक्का करना भूले जिम्मेदार, दो सप्ताह से लोग परेशानी

अधिकारियों को किया गया सूचित, नहीं रेंगी किसी के कानों में जूं

लीकेज सही करने को सीसी तोड़ कर पक्का करना भूले जिम्मेदार, दो सप्ताह से लोग परेशानी

– अधिकारियों को किया गया सूचित, नहीं रेंगी किसी के कानों में जूंIMG 20241019 WA0017

– 15 दिन बीतने के बाद भी नहीं बराबर की गई पाइपलाइन, बच्चे हो रहे चुटहिल

हमीरपुर । सुमेरपुर विकासखंड के पत्योरा गांव के एक मुहल्ले में करीब 15 दिन पूर्व नमामि गंगे परियोजना की बिछी पेयजल पाइपलाइन को ठीक करने के लिए जिम्मेदारों ने पक्की सीसी रोड खोदकर लीकेज ठीक करने के बाद उसे बिना बराबर व पक्का किए ही खुला छोड़ दिया है। जिससे मुहल्ले के बच्चे चुटहिल हो रहे हैं और लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है।

पत्योरा गांव निवासी विजय कुमार, राजेश पांडे, उत्कर्ष दुबे, सुनीता आदि ने बताया कि नमामि गंगे की पेयजल लाइन में लीकेज को ठीक करने के लिए कार्यदायी संस्था ने सीसी मार्ग को करीब 15 दिन पूर्व खोदा था। लेकिन लीकेज ठीक करने के बाद जिम्मेदारों ने सीसी मार्ग पर दोबारा सीसी डालना मुनासिफ नहीं समझा और बगैर सीसी डाले ही खुला छोड़ दिया है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी होती है तथा बच्चे भी चुटहिल हो रहे हैं।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद निषाद ने बताया की कार्यदायी संस्था मनमाने ढंग से कार्य कर रही है। इन्होंने पत्योरा के अलावा शिवरामपुर डेरा जाने वाले मार्ग को भी खोद डाला है और मरम्मत कराये बगैर गायब हो गए। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया गया लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!