
‘ बाबा विश्वनाथ की रसोई से संस्कृत विद्यालयों व अस्पतालों में जाएगा भोग प्रसाद , PM मोदी करेंगे

शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी
23 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे । इसी दौरान वह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की ओर से संस्कृत विद्यालयों के बच्चों और अस्पतालों में तीमारदारों लिए दोपहर के निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी शुभारंभ करेंगे । पहले चरण में 5000 लोगों तक भोजन पहुंचाया जाएगा । मांग अनुसार इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी ।



