?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मेधनाडीह गारलैंड ट्रेंच में वर्षा जल संचयन से ग्रामीणों को को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन।

गया वन प्रमंडल , गया

मेघनाडीह गारलैंड ट्रेंच में वर्षा जल संचयन से ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन

गया वन प्रमंडल एक सूखाग्रस्त ज़िला है एवं यहाँ गर्मी का भीषण प्रकोप पड़ता है । गया ज़िले के सभी प्रखण्डों में माह मार्च से जून तक जल की काफ़ी विकट समस्या रहती है । जिसके कारण ना केवल पीने के पानी की समस्या अपितु अन्य आर्थिक काम यथा खेती पशुपालन इत्यादि में भी काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता है ।
गया वन प्रमंडल पदाधिकारी महोदय ने इस समस्या का समाधान करने की ठानी । इस क्रम में गया वन प्रमंडल अंतर्गत बाँके बाज़ार प्रखंड में परसावां सुरक्षित वन मेघनाडीह ग्राम में 1000 हे० कैथमेंट एरिया , 300 हे० कमांड एरिया तथा जल संग्रहण क्षेत्र 50 हे०-मी० का गारलैंड ट्रेंच का निर्माण कराया गया है । यह परियोजना आस-पास के गांवों यथा- मेघनाडीह, बेला,परसावां, बरबाडीह , हरनकेल, मिश्रीचक के निवासियों के जीवन में परिवर्तन आया है । अब उनके पास भीषण गर्मी काल में भी पानी की उपलब्धता है । साथ ही यह परियोजना से वन्यजीवों को भी भीषण गर्मी में पानी पर्याप्त मात्रा में मिल जा रहा है , जिससे उनकी रक्षा भी हो रही है । इस परियोजना के कई सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक परिणाम मिले हैं ।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!