
गया, दिनांक-19.10.2024 को जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा विशेष केन्द्रीय सहायता योजनान्तर्गत कार्यान्वित योजनाओं की एजेंसीवार एवं योजनावार समीक्षा की गई। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, गया एवं कार्यकारी एजेंसी के रूप में जिला योजना पदाधिकारी, गया एवं कार्यकारी एजेंसी, भवन प्रमण्डल के सहायक अभियंता, पुलिस भवन निर्माण निगम के सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण, संगठन, कार्य प्रमण्डल-02 शेरघाटी, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण, संगठन, कार्य प्रमण्डल-01, गया, जिला कृषि पदाधिकारी, गया एवं सहायक निदेश, उद्यान, गया उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी, गया द्वारा भवन प्रमण्डल, गया को निदेश दिया गया कि अत्यधिक दिन से लंबित योजनाओं को यथाशिघ्र पूर्ण कराये। पुलिस निर्माण निगम को निदेश दिया गया कि पूर्ण योजना के विरूद्ध राशि का अधियाचना भेजे तथा अपूर्ण योजनाओं का भुगतान नहीं करें। कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण, संगठन, कार्य प्रमण्डल-02 शेरघाटी को निदेश दिया गया कि जिस योजना का प्राक्कलन पूर्णनिरक्षण आवश्यक है उसका शिघ्र प्राक्कलन उपलब्ध कराये। कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण, संगठन, कार्य प्रमण्डल-01 गया को निदेश दिया गया कि यथाशिघ्र लंबित योजना का पूर्ण कराये।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज















