?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

दानापुर रेल खंड स्थित कुल्हडिया स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में शव मिलने से मची हडकंप

कुल्हडिया स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में शव मिलने से मची हडकंप

IMG 20241019 WA0033 1

आरा। कुलहड़िया रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में एक शव के होने की सूचना प्राप्त होते ही जीआरपी थाना द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया।जीआरपी थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मृतक के पास से प्राप्त कागजात के अनुसार मृतक का नाम प्यारे प्रसाद यादव उम्र 76 वर्ष पिता युगल यादव ग्राम कटियाम थाना चकाई जिला जमुई के रूप में पहचान किया गया तथा मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन आरा के परिसर में एक व्यक्ति संदीप रूप में देखा गया।इसके बाद उसके साथ पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मोहम्मद मुख्तार अली पिता युनूसुद्दीन ग्राम राजा पोखरा जगदीशपुर भोजपुर बताया।जब उसकी तलाशी लिया गया तो उसके पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।पूछताछ में उसने बताया कि आज सुबह ही वह किसी यात्री का मोबाइल चोरी कर किया है।उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!