A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

लगातार तीसरे दिन भी आबकारी की दबिश…गंभीर धाराओं में चार आरोपी गिरफ्तार…भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद

गंभीर धाराओं में चारो अरोपियों को भेजा गया जेल

IMG 20241019 WA0016 1024x768 1बिलासपुर|लगातार तीसरे दिन भी आबकारी की दबिश…गंभीर धाराओं में चार आरोपी गिरफ्तार…भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद
गंभीर धाराओं में चारो अरोपियों को भेजा गया जेल

लगातार तीसरे दिन भी आबकारी की दबिश…गंभीर धाराओं में चार आरोपी गिरफ्तार…भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद
बिलासपुर—-आबकारी विभाग की टीम ने कोचियों के खिलाफ तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। कलेक्टर अवनीश शरण के लगातार निर्देश और सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में 158 लीटर शराब बरामद किया है। टीम ने कुल तीन मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।
आबकारी की टीम ने लगातार तीसरे दिन भी कोचियों के खिलाफ ताबडतोड़ कार्रवाई अंजाम दिया है। टीम ने शराब का जखीरा बरामद किया है। जानकारी देते चलें कि पिछले दो एक दिन में आबकारी की अलग अलग टीम ने तखतपुर के बांधा और गनियारी समेत बिल्हा में धावा बोला था। इस दौारन टीम ने हजारों किलोग्राम लहान समेत सैकड़ों लीटर महुआ शराब जब्त किया।
इसी क्रम में आबकारी की छापामार टीम ने वृत्त कोटा के ग्राम मोहंदी गोबरीपाट में अलग अलग ठिकाने पर रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई में आबकारी टीम के अलावा स्थानीय पुलिस टीम ने भी शिरकत किया।
आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ने बताया कि सयुंक्त कार्यवाही में कुल तीन प्रकरण कायम कर 158 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। इस दौरान शराब बनाने और बिक्री के जुर्म में चार आरोपियों को धर दबोचा है। कार्रवाई में दो अजमानतीय प्रकरण भी शामिल हैं।
ग्राम मोंहदी गोबरीपाट से एक ही परिवार के गिरफ्तार आरोपियों नाम गणेश भास्कर, शैलेन्द्र भास्कर,डेविड भास्कर है। टीम ने इस दौारन कुल 150 लीटर से अधिक मात्रा में शराब जब्त किया है। इसके अलावा मोहंदी से ही राहुल भास्कर को पकड़ा गया। आरोपी से टीम ने 8 लीटर से अधिक महुआ शराब बरामद किया गया।
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) का अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, आबकारी दारोगा छबि पटेल,धर्मेंद्र शुक्ला ,रमेश दुबे, भूपेंद्र जामड़े,नेतराम बंजारे, जनक राम जगत,वीरभद्र जायसवाल उमेश चौहान और आरक्षकअनिल पांडे नवनीत पांडे, ललित सिंग समेत स्थानीय पुलिस का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!