?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

लाइटवेट ज्वेलरी बनी महिलामुरादाबाद। त्योहार के सीजन में सोने के दाम बढ़ने पर महिलाएं लाइटवेट ज्वेलरी खूब पसंद कर रही हैं

Screenshot 20241020 063444 मुरादाबाद: लाइटवेट ज्वेलरी बनी महिलामुरादाबाद। त्योहार के सीजन में सोने के दाम बढ़ने पर महिलाएं लाइटवेट ज्वेलरी खूब पसंद कर रही हैं। इसके साथ ही कलरफुल डायमंड भी ट्रेंड में हैं। त्योहारी सीजन में सराफा बाजार में राैनक छाई है। इससे सराफा कारोबारी भी खुश दिखाई दे रहे हैं।

सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसके बावजूद त्योहार के लिए सोने के आभूषण खरीदने के प्रति लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ। 20 अक्तूबर को करवाचौथ का त्योहार है। इसके बाद 31 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। करवाचौथ के लिए महिलाएं हल्की और खूबसूरत डिजायन वाली ज्वेलरी पसंद कर रही हैं।ओं की पहली पसंदमंडी चौक स्थित बृजलाल किशनलाल ज्वेलर्स के

देवनंदन अग्रवाल का कहना है कि अब ग्राहकों को हल्के वजन में भी ढेर सारी डिजायन मिल जा रही हैं। ये एक ऐसा ट्रेंड बन गया है, जिसमें लोग कम बजट में भी स्टाइलिश गहने खरीद पा रहे हैं। इसके अलावा लोग डायमंड ज्वेलरी में रिंग ज्यादा खरीद रहे हैं। लोग आधा भुगतान कर दिवाली के लिए गहने व सोने-चांदी की मूर्तियों की बुकिंग भी करा रहे हैं।

 

000

राजकोट की ज्वेलरी की भी डिमांड बढ़ी

 

– सराफा कारोबारियों ने बताया कि बाजार में हल्के वजन की ज्वेलरी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें राजकोट की ज्वेलरी खरीदने में लोगों की दिलचस्पी ज्यादा है। इस ज्वेलरी में खास बात यह है कि इसके गहने दिखने में बड़े लगते हैं, लेकिन वजन में हल्के होते हैं। बाजार में सोने का भाव 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।

दिवाली के लिए बुक करा रहे चांदी के सिक्के

सराफा व्यापारियों ने बताया कि दिवाली पर गिफ्ट देने के लिए लोग चांदी के सिक्कों की भी बुकिंग कर रहे हैं। बाजार में 10, 20, 50 और 100 ग्राम के चांदी के सिक्के उपलब्ध हैं। सराफा बाजार में लोग रिंग, मंगलसूत्र, बिछिया, कंगन, कपल ब्रेसलेट्स, नेकलेस भी खरीद रहे हैं।

 

000

– अब महंगाई के चलते ज्वेलरी की डिमांड में काफी बदलाव आ गया है। लोग अब हल्की और सस्ती चीजें पसंद कर रहे हैं। – रचित प्रकाश, हरसहायमल श्यामलाल ज्वेलर्स

 

– लोग लाइटवेट ज्वैलरी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों को वैरायटी भी मिल जा रही है। जेब पर ज्यादा फर्क भी नहीं पड़ रहा है। – देवनंदन अग्रवाल, बृजलाल किशनलाल ज्वेलर्स

– कम वजह की ज्वेलरी के साथ कलरफुल स्टोन डायमंड भी लोग खरीद रहे हैं। दिवाली को लेकर बुकिंग की डिमांड आ रही है।- मनोज किशोर, किशोर ज्वेलर्स

 

– ज्वेलरी के हल्के फैंसी आइटम उपलब्ध हैं। करवाचौथ के लिए सिल्वर के आइटम भी लोग खूब खरीद रहे हैं। दिवाली के लिए बुकिंग ज्यादा आ रही है। – ऋषभ अग्रवाल, मधुरम ज्वेलर्स

– त्योहार के लिए लोग फैंसी ज्वेलरी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दिवाली के बाद शादियां शुरू हो जाती हैं। इसके लिए लोगों ने बुकिंग करना शुरू कर दिया है। – अक्षत रस्तोगी, रतनदीप ज्वेलर्स।

मौ दीन पत्रकार भोजपुर जिला मुरादाबाद

Back to top button
error: Content is protected !!