?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

डी०ए०वी० कॉलेज आजमगढ़ में शोक का माहौल

आजमगढ़। डी ए वी महाविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रुद्र प्रताप सिंह की सोमवार सुबह अपने निज आवास सुइथाकलां,शाहगंज जौनपुर से महाविद्यालय के लिए आते समय प्रातः 7.30 बजे हृदयाघात से आकस्मिक मृत्यु हो गई।

इकाई शिक्षक संघ महामंत्री डॉ0 अरुण सिंह ने बताया कि प्रो0 सिंह काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के गोल्ड मेडलिस्ट रहे थे और अपने सौम्य एवं सरल स्वभाव के कारण शिक्षक समाज में लोकप्रिय थे।
प्राचार्य  ने उनके निधन की सूचना मिलने पर प्रातः 10.30 बजे एक शोक सभा आयोजित की जिसमें महाविद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक,शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!