
आंगनबाड़ी को शिक्षा, पोषण एवं बाल क्रीड़ा का केंद्र बनाएं:- अनिल जैन
===================
परियोजना अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ियों का औचक निरीक्षण
====================
बांगरदा (खरगोन) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ियों को बच्चों की शिक्षा के साथ पोषण एवं बाल क्रीड़ा का केंद्र बनाएं। जिससे विभाग के नाम के अनुसार शासन की अपेक्षाएं पूरी हो सके।
उक्त विचार व्यक्त करते हुए महिला एवं बाल विकास परियोजना सनावद के परियोजना अधिकारी अनिल जैन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया की प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित आंगनबाड़ियों में शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। एवं बच्चों के पोषण, शिक्षा के साथ गर्भवती एवं धात्री माता को टीकाकरण एवं पोषण के प्रति जागरूक होने की सलाह प्रदान की जा रही है। एवं आंगनबाड़ियों के माध्यम से प्रतिमाह पोषण आहार भी दिया जा रहा है। बच्चों को पोषण आहार के साथ शिक्षा प्रदान की जा रही है।
इसके पूर्व परियोजना अधिकारी अनिल जैन के साथ पर्यवेक्षक का भावना खेड़े में ग्राम बांगरदा की तीन आंगनबाड़ियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, लाडली लक्ष्मी योजना की जानकारी के साथ उपस्थित हितकारी से सीधे चर्चा की।
इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में बच्चों के जन्म दिवस के साथ अन्नप्राशन दिवस में भाग लेकर बच्चों को खीर खिलाई। एवं जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका भावना खेड़े में अवगत कराया की बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए घर में निर्मित खाद्यान्न ज्यादा से ज्यादा खिलाएं। साथ ही धात्री माताएं अपने बच्चों को निर्धारित समय तक स्तनपान जरूर कराए। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति गंगराड़े, आरती शर्मा, अनीता कनाडे ,सुनीता मालाकार, सेवंती मालाकार एवं पिंकी पवार के साथ स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रेवा फूलकर , हितग्राही बच्चों की माताएं उपस्थित थी।
:-रामेश्वर फूलकर बांगरदा







