

चंडीगढ़. हरियाणा में नायब सैनी सरकार के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बड़ी कार्रवाई की है. कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कृषि विभाग के 24 अफसरों को एक साथ सस्पेंड कर दिया है. पराली जलाने के मामलों में यह एक्शन देखने को मिला है.
दरअसल, हरियाणा में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे में हरियाणा सरकार पर लगातार आरोप लग रहे हैं. मामले में सिसायत भी हो रही है और दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है. ऐसे में अब हरियाणा सरकार ने 24 अधिकारियों को एक साथ सस्पेंड कर दिया है
img src=”https://vandebharatlivetvnews.com/wp-content/uploads/2024/10/Haryana-Ambala0-2024-10-5455e8c2337e9da402fca73a6d5a122b.avif” alt=”” width=”300″ height=”453″ class=”alignnone size-full wp-image-321248″ />
हरियाणा कृषि विभाग निदेशक की तरफ से जारी आदेशों में पानीपत जिले के मतलौढा में सुल्ताना की एडीओ संगीता यादव, इसराना एटीएम सत्यावन, जींद के एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर पुनीत कुमार, एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर संजीत (जींद), हिसार में ओएओ एएई हल्पेर गोबिंद, हेल्पर पूजा, कैथल में एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर दीप कुमार, एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर हरप्रीत कुमार,एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर यादविंद्र सिंह, एएसओ सुनील कुमार को सस्पेंड किया गया है.
इसी तरह राहुल दहिया, घरौंडा के बीओओ गौरव, फतेहाबाद के भूना के बीएओ कृष्ण कुमार, इंस्पेक्टर सुनील शर्मा, कुरुक्षेत्र से ओमप्रकाश, रामेश्वर श्योकंद, एडीओ पिपली प्रताप सिंह, थानेसर के बीएओ विनोद कुमार, लाडवा से अमित कंबोज पर एक्शन हुआ है. इसी तरह अंबाला में विशाल गिल, शेखर कुमार, रमेश, सोनीपत से एग्रीकल्चर सुपरीवाइजर नीतिन, गन्नौर से एग्रीकल्चर सुपरिवाइजर किरण को भी सस्पेंड किया गया है.आईएएस अफसर राज नारायण की तरफ से ये आदेश जारी किए गए हैं.
हरियाणा में 655 मामले दर्ज किए गए
गौरतलब है कि हरियाणा में बीते एक माह में पराली जलाने के 656 मामले सामने आए हैं. लगातार यहां पर पराली जलाई जा रही है. सरकार किसानों को जागरुक भी कर रही है. लेकिन मामले थम नहीं रहे हैं. अब तक सरकार की तरफ से 88 किसानों पर मामले भी दर्ज किए गए हैं. साथ ही 20 किसानों को अरेस्ट भी किया गया है, लेकिन लगातार पराली जलाई जा रही है और दिल्ली और हरियाणा के कई जिलों में एयर क्वालिटी इंडैक्स गिर रहा है. प्रदूषण का स्तर कई इलाकों में 400 पार कर गया है.






