A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

सभल: जिले के 26 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से हटेंगी विद्युत लाइनें

बहजोई (संभल)। जिले के 26 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से होकर गुजर रहीं विद्युत लाइनों को हटाने के लिए शासन ने निर्देश दिए हैं। जल्द ही लाइन को जल्द से हटाया जाएगा। अब शासन की ओर से इन विद्युत लाइनों को हटवाने में खर्च होने वाले बजट का एस्टीमेट मांगा गया है।

जिले में संचालित बेसिक शिक्षा परिषद के 26 विद्यालयों के ऊपर से विद्युत लाइनें गुजरने से हादसे का खतरा बना रहता है। जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से डेढ़ वर्ष पहले हुए सर्वे में जिले के 76 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन व एलटी लाइन के तार गुजरने की बात सामने आई थी। इसके लिए जिला प्रशासन व विभाग के माध्यम से विद्युत निगम के अधिकारियों से पत्र व्यवहार किया गया था। इसके बाद करीब छह माह पहले तक विद्युत निगम की ओर से 56 विद्यालयों के ऊपर से होकर गुजर रहीं विद्युत लाइनें हटवाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दी गई थीं। अब शेष 26 विद्यालयों के ऊपर से विद्युत लाइनें गुजर रही हैं। इन विद्युत लाइनों को हटवाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से काफी पत्राचार किया गया था लेकिन उनसे तो बात नहीं बनी अब शासन ने संज्ञान लेकर इस खतरे खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों के विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हैं विद्युत लाइनें

विद्यालयों के ऊपर से होकर गुजर रहीं इन विद्युत लाइनों में ब्लॉक जुनावई के तीन, बनियाखेड़ा के छह, बहजोई के 10, पंवासा के तीन, संभल का एक और असमोली के तीन विद्यालयों के ऊपर से विद्युत लाइनें गुजर रही हैं।

कोट

शासन से मिले पत्र के आधार पर परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से होकर गुजर रहीं विद्युत लाइनों को हटवाने के लिए विद्युत निगम से एस्टीमेट मांगा गया है। मिलने के बाद एस्टीमेट शासन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। -अलका शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला संभल
मौ दीन रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!