?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

सुखे कुआं में गिरने से वृद्ध की मौत

IMG 20241024 WA0135 IMG 20241024 WA0134सूखे कुएं में गिरने से वृद्ध की हुई मौत

 

 

 

(राजगढ़ अलवर) – राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पुराना राजगढ़ स्थित

मांजी की बावड़ी सरकारी स्कूल के समीप करीब 250 फुट गहरे कुएं में असंतुलित होकर गिर जाने से एक वृद्ध की मृत्यु हो गई। सूचना पर राजगढ़ थाना अधिकारी रामजीलाल मीना

व जीव जंतु प्रेमी, नगर पालिका कर्मी जुगनू तम्बोली मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों व जुगनू तम्बोली की सहायता से बृद्ध के शव को कुएं से बाहर निकाला।

पुलिस ने बृद्ध के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया।

थाना अधिकारी रामजीलाल मीना ने बताया कि मांजी की बावड़ी निवासी मोहनलाल सैनी

नें रिपोर्ट दी है कि उसके पिता

गिरधारी लाल सैनी घर के पीछे बने कुएं के पास दोपहर में करीब

साढ़े 3 बजे बाथरूम करने गया था। उन्हें आंखों से कम दिखाई देता है। जिसके कारण वे पास में बने सूखे कुएं में असंतुलित होकर गिर जाने से मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर सबका पोस्टमार्टम करवा कर मृतक के

शव को परिजनों को सौंप दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!