
*विधायक ने ली नहर परियोजना व जल निगम की आवश्यक समीक्षा बैठक*
*समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के दीए निर्देश*
बाईट —विधायक केदार सिंह डावर।
सेगाँव से प्रवीण यादव की रिपोर्ट
सेगांव —विधायक केदार सिंह डावर एक बार फिर एक्शन मुड़ में दिखाई दीए व जनपद पंचायत सभागार में किसानों व आमजनों से जुड़ी प्रमुख योजना नागलवाड़ी उद्वहन नहर सिंचाई योजना व जल निगम एवं पीएचई विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में राजेन्द्र सिंह मंडलोई नजर मोहम्मद सुमित वर्मा धन्नालाल वर्मा पंचायत इंस्पेक्टर रमेश यादव एनवीडीए जल निगम व पीएचई के एसडीओ उपमंत्री व कंपनी के आशिष पाठक सहित कर्मचारी मोजूद थे। बैठक में विधायक श्री डावर ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि
मेरे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्य होना चाहिए व लापरवाही बर्दाश्त नहीं होंगी। अगर समय पर काम नहीं हूआ तो
मे विधानसभा में जाकर बैठ जाऊंगा व नवंबर में शीतकालीन सत्र में अपनी बात विधानसभा में रखुगा। कंपनी ने जहां पर पेंटी लगी उस पर संबंधित अधिकारी के मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिखवाए। दशनावल के धमास्या में पाईप लाईन ऊपर आ रही हैं। विभाग द्वारा मानीटिरीग नहीं हो रही है। सेगांव विकासखंड के ग्रामों में काम करें। इस अवसर पर जल निगम व पीएचई विभाग को भी चंदावड व खोलगांव में पानी टंकी बनाने व अधूरी पडी टंकियों को समय सीमा में बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान एनवीडीए विभाग द्वारा गलत जानकारी देने पर विधायक श्री डावर नाराजगी जताई।
एवं अधिकारियों को निर्देश दिए की आपस में बैठकर कार्य योजना बनाकर एक सप्ताह में मुझे अवगत कराएं।






