?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने पूजा अर्चना कर वाल्मीकि शोभा यात्रा का किया शुभारंभ

झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र 

एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने पूजा अर्चना कर वाल्मीकि शोभा यात्रा का किया शुभारंभ
-झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र 1000050275 1000050274
फरीदपुर (बरेली)। महर्षि वाल्मीकि मंदिर मोहल्ला ऊंचा से महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा का शुभारंभ एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने पूजा अर्चना कर किया। बैंड बाजे की धुन पर शोभा यात्रा कस्बा में परंपरागत मार्गो से निकाली गई। शोभा यात्रा में महर्षि वाल्मीकि, लव कुश, हनुमान जी, सरस्वती जी, शिव पार्वती सहित अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। स्टेशन रोड पर विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल ने पूजा अर्चना की। महर्षि वाल्मीकि मंदिर समिति रजिस्टर्ड के अध्यक्ष बंटी चौधरी, महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा 2024 के अध्यक्ष सुखदेव वाल्मीकि, उपाध्यक्ष प्रमोद बलधारी, महामंत्री सम्राट वाल्मीकि, जीतन वाल्मीकि, अभिजीत सिंह, अनुज वाल्मीकि, आदित्य वाल्मीकि, सहगल वाल्मीकि, देव वाल्मीकि, जीत वाल्मीकि, दक्ष वाल्मीकि आदि ने शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित रंजीत चौहान सभासद, विमल केशव यादव, जय बिक्रम सिंह, पुरुषोत्तम यादव ,अमित चौहान रानू, मुक्तेश सिंह, बृजेश चौधरी, राजीव यादव अधिवक्ता, राकेश शर्मा, धर्मेंद्र मौर्य आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
Back to top button
error: Content is protected !!