A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर: छात्रों और वृद्धजनों को चश्मों का वितरण कार्यक्रम 28 अक्टूबर को

राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं दृष्टिदोष कार्यक्रम के तहत 28 अक्टूबर 2024 को सहारनपुर जनपद के छात्रों और वृद्धजनों को चश्मों का वितरण किया जाएगा।

सहारनपुर: छात्रों और वृद्धजनों को चश्मों का वितरण कार्यक्रम 28 अक्टूबर को

सहारनपुर।
राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं दृष्टिदोष कार्यक्रम के तहत 28 अक्टूबर 2024 को सहारनपुर जनपद के छात्रों और वृद्धजनों को चश्मों का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम जनमंच सभागार, सहारनपुर में सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष बंसल करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के मंत्री कुंवर बृजेश सिंह और जसवंत सैनी शिरकत करेंगे।

इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय सिंह, नगर विधायक राजीव गुम्बर, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, गंगोह विधायक कीरत सिंह, और भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार के निर्देशन में और मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत कुल 3471 छात्रों को चश्मे वितरित किए जाएंगे, जिनमें से 1676 चश्मों का वितरण कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा। शेष चश्मे शिक्षा विभाग को सौंपे जाएंगे, जो इन्हें ब्लॉक स्तर पर वितरण के लिए भेजेगा। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग भी कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय सहयोग करेंगे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम आंखों की देखभाल, दृष्टिहीनता की रोकथाम और संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित है। इसके तहत मोतियाबिंद की पहचान, समय पर उपचार और कालें मोतिया से बचाव पर भी ध्यान दिया जाएगा। जनपद की गैर-सरकारी संस्थाओं और संगठनों को भी इस अभियान में जोड़ा जाएगा, ताकि व्यापक स्तर पर बच्चों की आंखों की जांच, उपचार और चश्मों का वितरण सुनिश्चित हो सके।

– रिपोर्ट: एलिक सिंह, एडिटर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!