
सहारनपुर: बीच सड़क पर भिड़े टेंपो चालक, अंबाला रोड पर लगा जाम
सहारनपुर।
अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर आज एक अप्रिय घटना देखने को मिली, जब दो टेंपो चालक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही दे दना दन शुरू हो गया। इस घटना के चलते सड़क पर भीड़ जमा हो गई, और लोग तमाशा देखते रहे।
मौके पर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों चालकों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना का वीडियो भी एक राहगीर द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस तरह की घटनाओं से आमजन के बीच सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति चिंता बढ़ती जा रही है। पुलिस ने लोगों से संयम बनाए रखने और ऐसी घटनाओं से बचने की अपील की है।
– रिपोर्ट: एलिक सिंह, एडिटर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083








