
देवास। भारत सरकार के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान मां चामुंडा के चरणों में स्थित बैंक नोट मुद्रणालय व मां टेकरी पर 101 किलो का हार पहनाकर मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत, समाजसेवी कमल बरडिया, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कमांडेंट शिवरतन मीणा के आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलित कर धन कुबेर देवता की 108 दीपकों से महाआरती की गई। विद्वान आचार्य पंडित हेमंत शर्मा ने मंगलाचरण कर पूजन संपन्न कराया। बैंक नोट प्रेस देवास का गुणवत्ता के साथ नोट उत्पादन में शीर्ष पर नाम है। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा, जेजीएम विवेक सिंह प्रशांत महाजन, परीक्षित जोशी, सुनील दुपारे, भूषण कुलकर्णी, सिद्धांत श्रीवास्तव, अभिराज सिंह ठाकुर, अभिनंदन जैन, कार्तिक कुमार, राहुल शर्मा, नितिन श्रीवास्तव, धीरेंद्र कुमार, सुधीर तिवारी, अभिषेक अवस्थी, समाजसेवी उम्मेद सिंह राठौड़, इंदरसिंह गोड, बीएनपी सेवा समिति पदाधिकारी समाजसेवी नरेंद्र मिश्रा, कमल चौहान, रमेश विश्वकर्मा, लालचंद चौहान, यूनियन पदाधिकारी, बैंक नोट प्रेस के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे। केदारनाथ महापात्रा, विवेक सिंह ने शाल,श्रीफल गुलाब की माला, पगड़ी व महाकाल का दुपट्टा द्वारा अतिथियों का बहुमन किया गया। श्री महापात्रा ने उपस्थित सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देकर धन कुबेर देवता से आर्थिक सुख समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार विवेक सिंह ने माना।








