
मुरादाबाद में भैया दूज पर तिलक करती बहन – फोटो : संवादभैया दूज पर भाई-बहन के रिश्ते की अनमोल कहानियों में प्रेम, त्याग और साथ की अद्भुत मिसालें देखने को मिलती हैं। इन कहानियों में असाधारण एकजुटता और विश्वास की झलक है। वहीं यह रिश्ते की डोर को मजबूत करने का संदेश भी देती हैं। भाई-बहन का यह रिश्ता हर सीमा को लांघते हुए प्रेम और सौहार्द की अनसुनी कहानियों के रूप में हमें प्रेरणा प्रदान करता है। आप भी पढ़ें इन कहानियों को….।भारतीय समाज और संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते का विशेष महत्व है। प्यार, देखभाल और अपनेपन की भावना से भरे खून के इस रिश्ते में मित्रता का भाव भी निहित होता है। भाई-बहन का रिश्ता हर मोड़ पर एक-दूसरे का मददगार बनता है। जीवन में कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, दोनों का आपसी प्रेम उन्हें एक अटूट बंधन में बांधे रखता है।
भाई-बहन के रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाने के लिए कई परंपराएं भी हैं। रक्षाबंधन, भाई दूज जैसे त्योहार इस रिश्ते को मान्यता देने के साथ और मजबूत बनाते हैं। रक्षाबंधन पर जहां बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुरक्षा की कामना करती है और भाई अपनी बहन की रक्षा और खुशी के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा करता है।वहीं भाई दूज पर बहन अपने भाई की लंबी उम्र और सफलता की कामना करते हुए तिलक करती है। यह रीति-रिवाज इस रिश्ते में प्रेम और समर्पण की भावना को और गहरा बनाते हैं। आज के तेजी से बदलते दाैर में भी भाई-बहन का प्यार समय और दूरी की सीमाओं से परे है।
बचपन की शरारतों से लेकर जीवन की बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियों तक, भाई-बहन का रिश्ता हर मोड़ पर एक-दूसरे का साथ निभाता है। भाई दूज के इस खास माैके पर आज हम आपके सामने लेकर आएं हैं भाई-बहन के प्यार की गहराई और खूबसूरती को उजागर करतीं कुछ ऐसी सच्ची कहानियां, जो हमें न सिर्फ रिश्तों की अहमियत का एहसास कराती हैं, बल्कि यह भी बताती हैं कि इस दुनिया में कुछ बंधन हमेशा के लिए होते हैं।यह कहानियां उन भाई-बहनों की हैं, जिन्होंने एक-दूसरे के लिए कुछ असाधारण किया। कुछ कहानियों में त्याग की भावना झलकती है तो किसी में अपनी इच्छाओं को बलिदान करते हुए दूसरे की खुशी चुनने की। यह रिपोर्ट भाई-बहन के उस अमूल्य और गहरे प्रेम की झलक पेश करती है, जो हमारे जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है।
यह रिश्ते की ताकत को दर्शाता है और हमें यह एहसास दिलाता है कि समय चाहे जैसा हो, इस दुनिया में कोई ऐसा है जो हमारा साथ हमेशा निभाएगा। भाई-बहन के रिश्ते के कुछ ऐसे भी उदाहरण हैं जो धर्मों की सीमा लांघकर समाज में सांप्रदायिक साैहार्द की मिसाल पेश करते हैं।मौ दीन रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद





