
बिहारीगढ़ के खेतों में मिला 12 फीट लंबा अजगर, फॉरेस्ट विभाग ने किया रेस्क्यू
बिहारीगढ़,– कस्बा बिहारीगढ़ की खेड़ा कॉलोनी के पास खेतों में एक 12 फीट लंबा पाइथन प्रजाति का अजगर मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फॉरेस्ट विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद इस विशाल अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, यह अजगर सुबह के समय ग्राम देवता के समीप एक साधु की कुटिया के पास खेतों में दिखाई दिया। एक ग्रामीण, जो सौच के लिए खेत में गया था, उसने अजगर को बिल से बाहर निकलते और धूप सेंकते हुए देखा। यह दृश्य देखकर उसने तुरंत गांववालों को जानकारी दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग अजगर को देखने के लिए वहां पहुंचे।
फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी फॉरेस्टर पान सिंह ने बताया कि यह अजगर पाइथन प्रजाति का है, जो अक्सर जंगलों, खेतों और नदी किनारों पर पाया जाता है। यह अजगर छोटे जानवरों का शिकार करता है और जहरीला नहीं होता, हालांकि इसकी पकड़ से बचना जरूरी है।
फॉरेस्ट विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और विभाग के प्रयासों की सराहना की है।
एलिक सिंह एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083 खबर , विज्ञप्ति , सुचना एवं विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करे।






