A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में एसडीएम-सीओ ने छठ घाट का किया निरीक्षणः

कहा- सफाई बिशेस रूप से होगी प्रकाश व्यवस्था, प्रशासन तैयारियों में जुटा

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील स्थित राप्ती नदी घाट पर छठ पूजा की तैयारियां की गई। नहाय-खाए के साथ पूजा के बाद बुधवार शाम को डुबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। दूसरे दिन सुबह उगले सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। अब जबकि पर्व निकट है, तो इसकी तैयारी में भी तेजी हो गई है। साफ-सफाई के साथ घाट को सजाने का काम अंतिम चरण में है। निकाय के सफाई कर्मचारी जुटे रहे।IMG 20241105 191541

घाट व मंदिर परिसर में रहेगी प्रकाश व्यवस्था

तैयारी का जायजा लेने हेतु एसडीएम संजीव दीक्षित व सीओ डुमरियागंज ने घाट का निरीक्षण किया। यहां कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे हुए थे। उन्होंने कहा कि सारी तैयारी शीघ्र पूर्ण हो जानी चाहिए। घाट पर साफ-सफाई चौबंद रहेगी, तो भव्य प्रकाश की भी व्यवस्था की जाएगी। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़ा। नगर पंचायत प्रशासन तैयारी की दिशा में पूरी तरह से मुस्तैद है। सूर्य उपासना के पर्व की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो चुकी है। जल्द ही घाटों पर वेदी बनाने के साथ ही साज-सज्जा के कार्य में पूजा समितियां भी जुट गई हैं।IMG 20241105 191609श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जाएगा ध्यान

बताया कि घाट के पास साफ-सफाई चल रही है। वेदियों का रंगाई पुताई का कार्य भी हो रहा है। घाटों पर बैरिकेडिंग का कार्य कराया जा रहा है। छठ घाट को लाइट व झालर से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए पीने का पानी की व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सभी सुपरवाइजर व सफाई

Back to top button
error: Content is protected !!