A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन

भक्तों के लिए रही जलपान की व्यवस्था, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

Screenshot 20241105 193650सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज कस्बा और आसपास के गांवों में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार देर रात धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर डीजे की धुन पर श्रद्धालु मां का जयकारा लगाते रहे, जिससे वातावरण भक्ति में डूबा रहा।

कस्बे के बैदोला, हल्लौर, भटंगवा सहित अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की थी। हवन आदि की धार्मिक प्रक्रिया के बाद श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा को वाहन पर रखा और शोभा यात्रा निकाली।

यह यात्रा रात आठ बजे राप्ती नदी तट पर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद विधिपूर्वक मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर अंकित अग्रहरि, भोला, शिवपूजन, रामदास, आदित्य, अनन्त सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।IMG 20241105 193556

प्रशासनिक अमला रहा सतर्क

मां लक्ष्मी प्रतिमा के विसर्जन के दौरान प्रशासनिक अमला भी अलर्ट रहा। एसडीएम संजीव दीक्षित, नायब तहसीलदार महबूब आलम, प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था

रात्रि विसर्जन के दौरान डुमरियागंज राप्ती नदी तट पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। स्थानीय निवासियों पवन यादव, जगदंबा अग्रहरि, संतोष अग्रहरि और पवन अग्रहरि ने स्टॉल लगाकर हलवा, बिस्किट, छोला, चावल, पूरी और पानी की बोतल का वितरण किया।

इस भव्य आयोजन ने श्रद्धालुओं में एकता और भक्ति की मिशाल पेस किया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!